कुनिहार: जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन के प्रतिनिधिमंडल ने सीपीएस संजय अवस्थी से की मुलाकात
जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन अध्यक्ष केड़ी शर्मा की अध्यक्षता में सीपीएस संजय अवस्थी से मिला। जानकारी देते हुए संगठन के जिला मिडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने बताया कि संगठन की सीपीएस संजय अवस्थी से यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। संगठन के पदाधिकारियो ने संजय अवस्थी को शॉल-टोपी देकर सम्मानित कर, उन्हें विधायक व सीपीएस बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान संगठन अध्यक्ष केडी शर्मा ने संजय अवस्थी से आग्रह किया कि लंबे समय से उनकी जिला स्तरीय सँयुक्त सलाहकार समिति की बैठक उपायुक्त सोलन से नही हो रही है, जिकारण पेंशनरो की मांगों व समस्याओं पर कोई विचार विमर्श भी नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि संजय अवस्थी ने पेंशनरो की बात को गम्भीरतापूर्वक सुना व पेंशनरों को विश्वास दिलवाया की शीघ्र ही उपायुक्त सोलन से इस विषय मे बात की जाएगी। इस प्रतिनिधि मंडल में जगदीश पंवर, सूर्यकांत जोशी, मनसा राम पाठक, राम लाल, रोशन लाल, कृष्णलाल आदि मौजूद रहे।
