शिमला : ग्राम सेवक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज यहां ग्राम सेवक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
