शिमला : एसएमसी अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की हिमाचल इकाई के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर की अध्यक्षता में एसएमसी अध्यापकों का एक प्रतिनिधि मंडल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बजट सत्र में हुई वेतनमान में बढ़ोतरी के आभार हेतु मिला। प्रदेश के 2555 अध्यापको की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए एसएमसी अध्यापको को नियमित करने का आग्रह किया। बहुत जल्द एसएमसी अध्यापको के भविष्य को जय राम ठाकुर सुरक्षित करेंगे।
