इंदाैरा : अपनी समस्याओं के लेकर विधायक मलेंद्र राजन से मिला अध्यापक संंघ का शिष्टमंडल

फर्स्ट वर्डिक्ट। इंदाैरा
आज हिमाचल राजकीय अध्यापक संंघ का शिष्टमंडल राज्य चेयरमैन सचिन जसवाल के नेतृत्व में विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन से मिला और उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए सरकार का धन्यवाद किया। सचिन जस्वाल ने विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन से कर्मचारियों की चिरलंबित मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने को कहा। इस अवसर पर न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव गुलेरीया ने विधायक से नियमित सेवा कार्य काल दस बर्ष की सर्विस रूल्स मे संशोधन करने की मांग की और साथ में एनपीएस से रिटायर हुए कर्मचारी अधिकारी जिनकी नियमित रूप से कार्यकाल चाहे दो वर्ष या तीन वर्ष या अधिक ही क्यों न रहा हो उन कर्मचारियों अधिकारियों को भी सम्मानजनक पुरानी पेंशन दी जाए।
इस अवसर पर हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के राज्य उपाध्यक्ष गोविंद्र पठानिया, जिला मुख्य प्रवक्ता जोगिंदर सिंह पिंका, खंड इंदौरा अध्यक्ष यशपाल, महासचिव विश्वजीत डढवाल, कोषाध्यक्ष राजेश भंदराल, उपाध्यक्ष विजय डोगरा, प्रधानाचार्य व नैशनल अवार्ड विजेता मोहन शर्मा व समस्त कार्यकारिणी उपस्थित थे। पीटीएफ की तरफ से जिला कांगड़ा के मुख्य संरक्षक राजेंद्र शर्मा, खंड इंदौरा प्रधान सुरिंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार व दिनेश राणा भी उपस्थित थे। साथ में एनपीएस प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।