शिमला : मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते हुए हवा में बातें कर रहे दिल्ली के सीएम : हरिओम भनोट
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व कर्मचारी नेता व भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने आम आदमी पार्टी के नेता मुनीष सिसोदिया के बयान पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा में क्या होगा क्या नहीं होगा। यह भाजपा नेतृत्व तय करता है। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक पैर पसारने के चक्कर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री महज सनसनी करने के लिए और राजनीति में बने रहने के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते हुए हवा में बाते कर रहे हैं और प्रदेश में नेतृत्व बदल जैसी बाते अफवाह के रूप में कर रहे हैं। भनोट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कल्याणकारी योजनाओं को बनाकर हिमाचल को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।
भाजपा ने प्रदेश में जहां ऐतिहासिक काम किया है। वहीं, केंद्र सरकार ने हिमाचल को बड़ी योजनाएं देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान व मुनीष सिसोदिया ये बताएं कि पंजाब में जो वायदे किए थे, उनसे क्यों मुकर गए हैं। न 300 यूनिट बिजली फ्री दिया, न ही आऊटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने की सौगात दी। हर वर्ग के साथ धोखा करने का प्रयास कयिा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ऐसे झूठे वायदों के झांसे में नहीं आने वाली है। भनोट ने कहा कि भाजपा पूरे दमखम से मिशन रिपीट करेगी।
