प्रदेश में स्वर्ण आयोग गठन की मांग तेज
कुनिहार। देवभूमि क्षत्रिय संगठन हिमाचल प्रदेश, सामान्य वर्ग संयुक्त मंच युवा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय क्षत्रिय महासंघ युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि सर्कार स्वर्ण जाति के लोगो के लिए कोई सही कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सवर्ण जाति के लोगो के साथ सरकार सौतेला व्यव्हार कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज के परिवारों के खिलाफ नीतियां एवं योजनाएं बनाई गई है, जिसमें स्वर्ण समाज के गरीब परिवारों को भी अछूता नहीं रखा गया। रुमीत ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि स्वर्ण समाज को हमेशा वोट बैंक के लिए प्रयोग किया गया है, एट्रोसिटी एससी एसटी एक्ट जैसा काला कानून सवर्णों के खिलाफ बनाया गया।
उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल ने एट्रोसिटी एससी एसटी एक्ट में संशोधन बारे कभी कोई आवाज नहीं उठाई उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण को मजबूती देने के लिए सभी राजनीतिक दल देश में व प्रदेशों में कार्य कर रहे हैं! जिसमें स्वर्ण समाज के बच्चों की योग्यता की बलि चढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएग, जिसमें किसी भी राजनीतिक दल को हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा।
ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक दल स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर विरोध करेगा तो हिमाचल प्रदेश का पूर्ण स्वर्ण समाज 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेगा।
