कुनिहार: राजकीय सी एन्ड वी अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश द्वारा मुख्यमंत्री को सौपा मांग पत्र
( words)
राजकीय सी एन्ड वी अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गानंद शास्त्री की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके कार्यालय शिमला में मिले। प्रतिनिधि मंडल ने अपनी विभिन्न मांगों का एक मांग पत्र के द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा। दुर्गानन्द शास्त्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आस्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में राज्य अध्यक्ष के साथ कमल चन्द, हरिओम शर्मा, यशपाल शर्मा , सतीश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
