शिमला : रामपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य को निलंबित करने की उठाई मांग, NSUI ने किया प्रदर्शन
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के द्वारा कुलपति कार्यालय के बाहर रामपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा एनएसयूआई के छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया था, उसके विरोद्ध में धरना प्रदर्शन किया और प्रधानचार्य को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय में चल रही धांधलियों की जांच करने की भी मांग की। एनएसयूआई ने कहा यदि रामपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को बर्खास्त नहीं किया गया, तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही एनएसयूआई ने प्रति कुलपति के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमे रामपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को बर्खास्त करने की मांग की गई।
