सोलन : एसएफआई इकाई द्वारा महाविद्यालय में किया गया धरना प्रदर्शन
आशीष आज़ाद। सोलन
वीरवार को एसएफआई सोलन इकाई द्वारा महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन कॉलेज की कुछ मांगों को लेकर किया गया। कॉलेज के अंदर काफी लंबे समय से शिक्षको के पद खाली होने की वजह से बहुत से बच्चे कक्षाएं नहीं लगा पा रहे है जिस वजह से उन्हें पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के अंदर कॉमर्स ब्लॉक ना होने की वजह से काफी सारे बच्चों को खाली कमरा ना मिलने की वजह से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए एसएफआई कॉमर्स ब्लॉक का जल्द से जल्द निर्माण करने की मांग करती है। महाविद्यालय के अंदर शौचालय की बात करे तो वहां नियमित रूप से सफाई नहीं की जा रही है। शौचालय के बाहर से गुजरने पर बच्चो को बहुत गंदी बदबू का सामना करना पड़ता है तो एसएफआई कॉलेज प्रशासन से मांग करती है की शौचालय की स्थिति में जल्द से जल्द सुधार किया जाए व शौचालय की नियमित रूप से सफाई की जाए। महाविद्यालयों के अंदर जो छात्र संघ चुनाव किया जाते थे वो काफी समय से बंद है और एसएफआई मांग करती है की इन चुनावों की जल्द से जल्द बहाल किया जाए। एसएफआई की लंबे समय से एक मांग यह रही है की PTA के नाम पर छात्रों की लूट को बंद किया जाए। इस प्रदर्शन में श्रेया, शिवानी, संतोष, आर्यन, दिव्यांशी, राघव, कृतिका, अंकिता, प्रीति, लता, पूजा, अनिता, नीतू, प्रयांश, पूजा आदि शामिल रहे।
