धर्मशाला : यूजी परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं और पीजी परिणामों में देरी के लिए किया प्रदर्शन
फर्स्ट वर्डिक्ट । धर्मशाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला इकाई द्वारा आज महाविद्यालय के यूजी प्रथम वर्ष बीएससी व बीकॉम के परीक्षा परिणामों में आई अनियमितताओं को सुदृढ़ करने ओर पीजी परिणामों को जल्द घोषित करने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें इकाई अध्यक्ष पंकज व इकाई मंत्री निशा व अन्य वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया। जैसा कि हम सभी को विदित है बीते 21 नवंबर को बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष का रिजल्ट एचपीयू द्वारा घोषित किया गया, जो मात्र 20% तक सिमट गया ऐसे में एक बार फिर से एचपीयू यूनिवर्सिटी प्रश्नचिन्ह के कटघरे में खड़ी हो गई है कि क्या मात्र हिमाचल प्रदेश में 20% प्रथम वर्ष के छात्र ऐसे हैं, जो केवल पढ़ने योग्य हैं व बाकी सारे स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जो अपने पासिंग मार्क्स तक लेने के लिए सक्षम नहीं है।
ज्ञात हो कि विद्यार्थी परिषद समय-समय पर छात्र हित व राष्ट्रहित के मुद्दों को उठाती भी है और उसके समाधान में भी अपना मत व्यक्त करती है। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है, वह हम देखते हैं। यूजी प्रथम वर्ष के जो परीक्षा परिणाम है एक तो देरी से आते हैं। वहीं, जब द्वितीय वर्ष का सेशन खत्म होने पर आता है, तब इनका परीक्षा परिणाम घोषित किया जाता है, वह उनमें जब केवल 20% छात्र पास होते हैं, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन छात्रों के साथ है क्या घटना घटित हुई है न तो विद्यार्थी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई ढंग से पास कर पाएंगे और न वह प्रथम वर्ष के सिलेबस को कवर कर पाएंगे उनको ठीक किया जाए। आने वाले समय में और भी उग्र आंदोलन विद्यार्थी परिषद द्वारा किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, जिसने बार-बार छात्रों के भविष्य को तार-तार किया है।
विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि प्रदेश भर के सभी छात्रों के परिणाम घोषित करने में जो अनियमितता पाई गई है, उसको जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन करने से भी नहीं चुकेगा। इसी संदर्भ में विद्यार्थी परिषद ने निदेशक के माध्यम से controller of examinations (COE)HPU SHIMLA को ज्ञापन भी सौंपा है व इसपर तुरंत संज्ञान की मांग की है ओर पीजी परिणामों को जल्द घोषित किया जाए। इस धरना प्रदर्शन मै विद्यार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
