दाड़लाघाट : दिवसीय कृषि प्रसार शिविर में लगाई सब्जियाें की प्रदर्शन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
नवगांव पंचायत के कृषि प्रसार केंद्र में डॉ यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय नौणी सोलन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टर हेमराज शर्मा एवं सहायक प्रो. मीनू गुप्ता ने किसानों के साथ एक दिवसीय कृषि प्रसार शिविर में सब्जियां रोग उपचार, मिट्टी जांच से संबंधित जानकारी सभी किसानों को दी। इस शिविर में लगभग 50 किसानों तथा स्थानीय कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी रामस्वरूप शर्मा व संतराम ने भी भाग लिया। किसानों द्वारा सब्जियों में लगने वाले रोगों से संबंधित समस्याओं को उजागर करते हुए समाधान किया।
इस कार्यक्रम में किसानों द्वारा अपने खेत में पैदा की हुई सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें किसानों को प्रथम इनाम व दूसरा इनाम भी दिया गया। इसके उपरांत सभी किसानों को बीज और दवाइयों का वितरण भी किया गया। पंचायत नवगांव के प्रधान कृष्ण देव गौतम द्वारा उपस्थित सभी किसानों व विश्वविद्यालय नोणी से आए वैज्ञानिकों का धन्यवाद करते हुए प्रदर्शनी का समापन किया। इस मौके पर उपप्रधान चुन्नीलाल, भीम दत्त, योगराज, बृजलाल, कमल, हंसराज, नंदलाल, मंसाराम, धर्मपाल,धीरज व राजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
