दाड़लाघाट : संबंधित विभागों के कार्यालयों के बाहर किया जाएगा धरना प्रदर्शन
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ग्राम पंचायत सूरजपुर के ग्रामीणों ने रविवार को बैठक कर धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर ली है। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है की धरना प्रदर्शन पिपलूघाट चौक की बजाए संबंधित विभागों के कार्यालयों के बाहर किया जाएगा। ग्राम पंचायत सूरजपुर के प्रधान ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इस बैठक में लगभग 80 ग्रामीण मौजुद थे। पंचायत प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया की सरकार व विभाग द्वारा कई महीने बीत जाने पर भी जनता कि समस्याओं का समाधान करने के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाए गए हैं। पिछले धरने प्रदर्शन के दौरान भी विभाग द्वारा सिर्फ कोरे आश्वाशन ही दिए गए, जिसके ऊपर कोई कार्य होता हुआ नहीं दिख रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब धरना प्रदर्शन पिपलूघाट चौक पर न करके विभाग कार्यालय के आगे दिया जाएगा, ताकि सरकार व अधिकारियों की आंखे खुले। पंचायत प्रधान ओम प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन सबसे पहले जल शक्ति विभाग अर्की के मुख्यालय में 04 मई को 11 बजे दिया जाएगा। क्योंकि पंचायत के अंतर्गत हर वार्ड में पानी कि समस्या को लेकर विभाग को अवगत करवाया गया था, लेकिन विभाग द्वारा लोगों कि समस्याओं को लेकर कोई कार्य पूर्ण नहीं किया है।
