सोलन : पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में करवाया कार्यक्रम, छात्रों ने पेश किया नृत्य
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में देवदार हाउस शो दीवान-ए-खास करवाया गया। विद्यालय के कार्यकारी निदेशक कैप्टन एजे सिंह एवं प्रबंध समिति प्रमुख मिसेज समीक्षा सिंह इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे। वहीं इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलीमेंट्री डॉ. किरण अत्री, हैड ऑफ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी, हैड ऑफ स्पोट्र्स सुरेन्द्र मेहता, हैड ऑफ पेस्टोरल केयर सुनील वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शिव भजन से की गई। इसके पश्चात नाटक प्रस्तुत किया गया। यह नाटक मुख्य रूप से मुगल सम्राट अकबर पर आधारित था। नाटक की पहली कड़ी के पश्चात संगीत नें मंच पर धूम मचाई। इसके बाद एक के बाद एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सुंदर-सुंदर नृत्य भी किया।
