शिमला : उप-मुख्यमंत्री ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के पिता का जाना कुशलक्षेम
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान के पिता अमर सिंह चौहान का कुशलक्षेम जाना। उप-मुख्यमंत्री ने उनके पिता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आईजीएमसी डॉ. सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
