शिमला : नई उचित मूल्य की दुकानों को खोलने के लिए उपायुक्त ने दिए दिशा-निर्देश
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
राजधानी शिमला में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को नई उचित मूल्य की दुकानों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। राजधानी शिमला में रोजाना काम आने वाली वस्तुओं की उपलब्धता व वितरण पर आने वाली शिकायतों पर भी ध्यान देने को कहा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत ज़िला में प्राथमिक परिवारों के चयन बारे विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकानों, ढाबों के निरीक्षण करने तथा उचित मूल्य की दुकानों पर गठित सतर्कता समितियों को भी सही से काम करने के निर्देश दिए।
इस दौरान हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, एलपीजी, डीजल-पेट्रोल, मिट्टी तेल वितरण की उपलब्धता तथा जिला में आधार कार्ड की नवीनतम स्थिति बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम रमा कांत चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक एलपीजी भारतीय तेल निगम हर्ष बोध, जिला नियंत्रक पूर्ण चंद ठाकुर, खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी श्रवण कुमार हिमालयन, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं शिमला नीलम कश्यप, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जुब्बल भूप सिंह, डाॅ. एचआर ठाकुर, डाॅ. शोमिया धीमान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
