कुनिहार : देवेंद्र शर्मा ने 101 औषधीय पौधे लगाकर दी पत्नी काे श्रद्धांजलि
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
भाजपा अर्की मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने अपनी स्व. पत्नी विजय लक्ष्मी की चौथी पुण्यतिथि पर कुनिहार उच्चागांव के जंगल मे आंवला, बेहड़ा, जामुन व दाडु प्रजाति के 101 ओषधीय पौधे लगाकर श्रद्धांजलि दी। गौर रहे कि देवेंद्र शर्मा अपनी स्व. पत्नी की याद में हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। पौधारोपण कर अपने प्रियजन को श्रद्धांजलि देने के ऐसे पुण्य कार्य की लोगों ने सराहना की है। इस अवसर पर उनका बेटा गौरव शर्मा, अमर सिंह ठाकुर जिला परिषद सदस्य कुनिहार, जगदीश अत्री प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट, सदस्य बिमला योगिराज, समाज सेवी मोहन लाल भारद्वाज, शीला शर्मा व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने इन पौधों की उचित देखभाल करने के साथ इनके सरंक्षण का भी प्रण लिया।
