कुनिहार: दुर्गामाता मन्दिर में भक्तों ने सुनी शिव महापुराण के तीसरे दिन की कथा
सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबराबरी के दुर्गामाता मन्दिर परिसर में चल रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा में भक्तों ने तीसरे दिन कथा का आनंद लिया. कथा वाचक शशांक कृष्ण कौशल ने कहा कि मनुष्य को हमेशा सत्य मार्ग अपनाना चाहिए व झूठ का त्याग करना चाहिए. आचार्य ने शिव महिमा के प्रसंग द्वारा स्रोताओं को ज्ञानमयी अमृत यज्ञ की वर्षा से ओतप्रोत किया व शिव पार्वती से सम्बंधित कई प्रसंग भक्तो को सुनाए. कथा के दौरान कथा वाचक ने शिवलिंग पूजन विधि व रुद्राक्ष को कैसे धारण करना चाहिए सहित कई विधियों की जानकारी स्रोताओं को दी.
मीडिया प्रभारी व मुख्य सलाहकार दुर्गा माता मंदिर कमेटी डीडी कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 12 मार्च तक चलेगी. प्रतिदिन कथा समाप्ति पर भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है. कमेटी ने सभी क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कथा श्रवण करने की अपील की है. इस अवसर पर मन्दिर कमेटी प्रधान राम कौशल, राम चन्द शर्मा, डीडी कश्यप, सुखराम, भूपेंद्र कुमार, कृष्ण ठाकुर, जगदीश शर्मा, रोशन लाल, दीनानाथ गर्ग, नेकराम, राकेश, राजकुमार आदि मौजूद रहे.
