दाड़लाघाट : धुंदन मठ में शिवलिंग को भक्तों किया जलमग्न
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
अर्की उपमंडल सहित प्रदेश के अन्य भागाें में बारिश न होने को लेकर सोमवार को धुंदन मठ में शिवलिंग को भक्तों द्वारा जलमग्न किया गया। स्थानीय निवासी कमल किशोर कपिल ने कहा कि इस दिनों सूखाग्रस्त,ब ढ़ती गर्मी से जीव-जन्तु, पशु पक्षी, जनता जनार्दन त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं, जिसको देखते हुए शिव भक्तों की टोली ने धुंदन मठ में शिवलिंग को जलाभिषेक व जलमग्न किया। इसके लिए धुंदन बावड़ी, सूरज कुंड से जल लाया गया।इस मौके पर मनोज कुमार, त्रिलोक ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, विनोद कपिल, विनय सांख्यान, दुनी चंद ठाकुर व कमल किशोर कपिल सहित अन्य मौजूद रहे।
