जय हिन्द फाउंडेशन को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीजीपी संजय कुंडू ने सौपा प्रशंसा पत्र
हिमाचल प्रदेश में 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगो की जान बचाने वाले पुलिस जवानों और इस दौरान लोगों तक खबरें पहुंचाने वाले मीडिया कर्मियों को जय हिंद फाउंडेशन और जर्नालिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सम्मान देकर उनके प्रोत्साहन को बढ़ावा देने पर हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू द्वारा तीनों सांगठनों के अध्यक्ष अर्शदीप सिँह समरको प्रशंसा पत्र प्रदान किया। 2023 में हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा का वह भयानक चेहरा कोई भी नहीं भूल पाया है। इस दौरान आपदा ने कई घरों को अपनी चपेट में लिया था जबकि कई घरों की चिराग हमेशा हमेशा के लिए बुझा दिए थे। इस बीच हिमाचल पुलिस के जवान और एसडीआरएफ ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई थी। इसके अलावा मीडिया कर्मियों ने भी मुश्किल से मुश्किल दौर में बेहतरीन रिपोर्टिंग कर कई मामले सरकार और आम जनता के ध्यान में लाए थे।
इन तमाम बातों को मद्देनज़र रखते हुए जय हिंद फाउंडेशन ने उन योद्धाओं के लिए योद्धा सम्मान समारोह आयोजित किया था। इस समारोह का उद्देश्य जवानों में और अधिक उत्साह भरना और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कामों को आम जनता तक पहुंचाना था। जय हिंद फाऊंडेशन समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। किसी को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशासन ने जय हिंद फाऊंडेशन को प्रशंसा पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जय हिंद फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्शदीप सिँह समर ने राज्य के डीजीपी संजय कुंडू का आभार प्रकट किया।
अर्शदीप समर ने कहा कि आपदा का वक्त बेहद मुश्किलों भरा रहा। इस मुश्किल दौर में भी पुलिस और मीडियाकर्मियों ने अपनी जान हथेली में रखकर लोगों तक खबरें पहुंचाने का बखूबी काम किया था। इससे न केवल आपदा में आए संकट को कम करने में मदद मिली, बल्कि कई लोगों की जान भी बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान पुलिस एसडीआरफ के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना काम किया था जिसको देखते हुए जय हिन्द फाउंडेशन ने ऐसे महान योद्धाओं को सम्मान देने के लिए गेयटी थिएटर में सम्मान समारोह का आयोजन किया था और ऐसे जवानों का हौसला अफजाई करने का प्रयास किया गया था। उन्होंने जनहित और देश हित लोगों को प्रोत्साहन दे दिया है और यह काम आगे भी जारी रहेगा। इस थेरे एनी इनफॉरमेशन के उपाध्यक्ष रितेश मोहिंद्रा, उपाध्यक्ष मोहित प्रेम शर्मा और महासचिव तपिन मल्होत्रा भी खास तौर पर मौजूद रहे।