डीपीसी और CAS अधिसूचना की मांग को लेकर ढलियारा कॉलेज के शिक्षकों का विरोध
हिमाचल प्रदेश सरकार कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (HGCTA) की स्थानीय इकाई, राजकीय महाविद्यालय ढलियारा ने केंद्रीय कार्यकारिणी के राज्यव्यापी आह्वान के अनुरूप सोमवार को महाविद्यालय परिसर में गेट मीटिंग का आयोजन किया। दोपहर 12:30 बजे आयोजित इस बैठक में महाविद्यालय के 30 शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान शिक्षकों ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की समयबद्ध बैठकें आयोजित करने तथा करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग उठाई। शिक्षकों का कहना है कि इन लंबित मामलों के कारण शिक्षकों के पदोन्नति एवं सेवा संबंधी हित प्रभावित हो रहे हैं।
अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों ने सोमवार से काले बैज पहनकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू किया। यह विरोध प्रदर्शन 6 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। शिक्षकों ने सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
