धर्मपुर पुलिस ने होटल से नल की टूटियां चुराने वाले चोर किए काबू
( words)
सोलन जिले की बड़ोग निवासी रेनु ने धर्मपुर थाने में उनके होटल के बाथरूम से नल (टूटियां) चुराने की शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के अनुसार 12 अगस्त को समय करीब 9 बजे उनको पता चला कि कुछ चोरों ने इनके होटल के बाथरूम के नल चुरा लिए हैं। उन्होंने कहा कि होटल की निचली मंजिल से 2 अनजान लड़के ऊपर की तरफ देखे गए, जिनकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जब इन लड़कों से पूछा गया कि उनके हाथ में जो थैला है, उसमें क्या है तो वे हड़बड़ा गये और थैला वहीं फेंककर भागने की कोशिश करने लगे। उन्हें साथ लगते निर्माणाधीन भवन के मजदूरों ने पकड़ लिया। पूछताछ करने पर इन्होंने अपने नाम सूरज पुत्र दलवीर निवासी पिंजौर, हरियाणा व अजीत पुत्र राम लाल निवासी कालका, हरियाणा बताए हैं। दोनों के पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। सामान की कीमत लगभग 30,000 रुपये के आसपास है। धर्मपुर थाने में चोरी का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
