धर्मपुर : पीडब्लूडी का वृत कार्यलय खुलने पर प्रदेश सरकार का किया धन्यवाद

फर्स्ट वर्डिक्ट।धर्मपुर
गत 29 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणा के बाद प्रदेश सरकार के आदेश के बाद आज धर्मपुर में पीडब्लूडी का वृत कार्यलय खुलने पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी व धर्मपुर के युवा भाजपा नेता युवराज रजत ठाकुर ने, प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री एवम स्थानीय विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह का धन्यवाद किया है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश भर में सराहनीय कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने पहले ही प्रदेश की जनता से वायदा किया था कि हर क्षेत्र में हर सुविधा घर द्वार पहुंचाई जाएगी। जिसके चलते आज धर्मपुर में भी हर सुविधा जुटाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग का वृत कार्यलय आज यहाँ खुला है इससे पहले जलशक्ति विभाग का वृत कार्यलय प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है और भी बहुत से विभागीय कार्यलय खुल चुके हैं कुछ खुलने वाले है, जिसके लिए धर्मपुर की जनता की ओर से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, जल शक्ति मंत्री का धन्यवाद करते है, वहीं धर्मपुर की जनता भी बधाई की पात्र है।