धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश न्यायपालिका के कर्मचारियों का क्रमिक रोष प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी
( words)
हिमाचल प्रदेश जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों का क्रमिक रोष प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी शुक्रवार को भी काले बिल्ले लगाकर सरकार के ढुलमुल रवैया के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए देखे गए। हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी अथॉरिटी से उनकी मांगों के संबंधी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी नहीं होता है तब तक कर्मचारी क्रमवार अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार से एक बार फिर मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द जिला न्यायपालिकाओं के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी करें।