धर्मशाला : भाजपा महिला मोर्चा ने कचहरी चौक पर लगाया नमो टी स्टाल
( words)
भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्रवार को धर्मशाला के कचहरी चौक में नमो टी स्टाल लगाकर मुफ्त चाय वितरित की। इस दौरान महिलाओं ने राहगीरों को मुफ्त में चाय वितरित की। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने बताया कि टी स्टाल पर मोदी का बैनर लगाकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के समर्थन में नारेबाजी की। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चाय वितरण के दौरान नरेंद्र मोदी को जमीन का कार्यकर्ता बताकर उनके जीवन परिचय के बारे में जानकारी भी दी। इस दौरान स्टाल पर बच्चों एवं महिलाओं की खासी भीड़ देखी गई।