धर्मशाला : कांग्रेस ने महिलाओं से पहले भी भरवाए फॉर्म और रद्दी में फेंके, अब पता नहीं क्या होगा : अनुराग
![Dharamshala: Congress had made women fill the forms before and threw them in the trash, now don't know what will happen: Anurag](https://www.firstverdict.com/resource/images/news/image35652.jpg)
हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार पांचवीं बार भाजपा प्रत्याषी घोषित किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज कांगड़ा जिले के गगल पहुंचे। अनुराग ने गगल हवाई अड्डे पर उतरने पर हिमाचल की सुक्खू सरकार पर खूब हमला बोला। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये देने पर चुटकी भी ली। अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान भी कांग्रेस ने महिलाओं से फॉर्म भरवाए थे, जिन्हें रद्दी में फेंक दिया गया था। अब फिर से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, अब उनका पता नहीं क्या होगा।
अनुराग ने दावा किया कि अबकी बार भी चारों की चारों सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोल में डाली जाएंगी। जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि विपक्ष का आरोप है कि ईडी का गलत इस्तेमाल हो रहा है, तो अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिनके सांसदों के घर पर करोड़ों मिलें तो ईडी क्या कर सकती है। जहां करोड़ों के घोटाले होंगे, वहां ईडी का क्या करेगी। यह एजेंसियां बनी ही इसलिए हैं कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई करे।