धर्मशाला : पालमपुर में कल सजेगा ईट राइट मिलेट्स मेला

** मोटे अनाज के उपयोग के लिए किया जाएगा जागरूक
** सीपीस आशीष बुटेल होंगे मुख्य अतिथि, डीसी विशिष्ट अतिथि
पौष्टिक आहार विशेषतौर पर मोटे अनाज के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा इस के लिए जिला स्तरीय ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा पुलिस में 12 फरवरी को किया जाएगा। मेले की तैयारियों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किए जा रहे ईट राइट मिलेट्स मेले में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल मुख्य अतिथि होंगे जबकि उपयुक्त हेमराज बैरवा बतोर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
उत्पादों की लगेगी प्रदर्शन
मेले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा मिलेट्स के उत्पादों की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिलेट्स उत्पादों पर आधारित शैफ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। मिलेट्स या मोटा अनाज को सुपर फूड कह सकते हैं। इसमें खास सेहतमंद गुण होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाज के अंतर्गत आठ फसलें शामिल हैं। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू को मोटा अनाज की फसल कहा जाता है। इस मेले का खास आकर्षण यहां लगने वाले हेल्दी फूड के स्टाल रहेंगे। इसके अलावा हिमालय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के हैल्थ फूड प्रोडक्टस का स्टाल भी लगाए जाएंगे।
फूड साइंस क्विज, फूड एक्सपर्ट टॉक
मेले में फूड साइंस क्विज, फूड एक्सपर्ट टॉक का आयोजन भी किया जाएगा। फूड साईंस क्विज में विभिन्न स्कूलों के छात्रों की टीमें भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त तंबोला तथा लोक नृत्य की प्रस्तुतियां भी होंगी।