धर्मशाला: हैवेल्स इंडिया लिमिटेड नाॅएडा द्वारा अपरेंटिस के भरे जाएंगे 250 पद
हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, नोएडा द्वारा अपरेंटिस के 250 पद भरे जाएंगे। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए ये पद क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, धर्मशाला (जिला कांगड़ा) के माध्यम से अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 13,500 से 15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
अक्षय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) लेकर निर्धारित तिथियों पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार 6 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय देहरा, 7 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 8 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 9 अप्रैल को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला तथा 10 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में सुबह 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय नहीं दिया जाएगा।
