धर्मशाला : लोकसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा ने भाजपा पदाधिकारियों में भरा जोश
** कांगड़ा जिले के गगल में एक निजी होटल में हुई बैठक
हिमाचल भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक रविवार को कांगड़ा जिले के गगल में एक निजी होटल में हुई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी भाग लिया। बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और विभिन्न प्रतिनिधियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी टिप्स दिए। इसमें भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन उपस्थित रहे।
इस बैठक में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी जेसी शर्मा को विधिवत भाजपा का सदस्य बनाया गया। जेसी शर्मा को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटका पहना कर भाजपा का सदस्य बनाया। कांगड़ा से शुरू हुआ यह अभियान आने वाले दिनों में प्रदेश जिला और मंडल स्तर तक चलने वाला है।
