धर्मशाला : श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार को चुना विधानसभा का उपाध्यक्ष
सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी विधानसभा हलके से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से डिप्टी स्पीकर चुना गया।
इस संबंध में सदन में तीन प्रस्ताव रखे गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पीकर की अनुमति के बाद विनय कुमार को उपाध्यक्ष बनाने के लिए पहला प्रस्ताव रखा, जिसका डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने समर्थन किया। दूसरा मंत्री चंद्र कुमार ने रखा, मंत्री शांडिल ने इसका अनुमोदन किया।
तीसरा जयराम ठाकुर ने रखा, इसका हंसराज ने अनुमोदन किया। उपाध्यक्ष चुनने पर विनय कुमार ने सदन का धन्यवाद किया। विनय कुमार इससे पहले वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक की वीरभद्र सरकार में सीपीएस रह चुके हैं।