धर्मशाला: जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता सुधीर शर्मा के साथ : राजकुमार कश्यप
** कहा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी दिया साथ
** छह विधायकों की नाराजगी को ठहराया जायज
धर्मशाला समेत पूरे प्रदेश की जनता सुधीर शर्मा के साथ है। सुधीर शर्मा के विजन से ही धर्मशाला शहर और हिमाचल पूरी दुनिया में शहरी विकास में चर्चा का विषय रहा है। यह बात गुरुवार को धर्मशाला ब्लॉक के अध्यक्ष राजकुमार कश्यप ने प्रेस नोट जारी कर कही। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में प्रेस को यह कहा कि छह विधायकों की नाराजगी जायज है। मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। विधायकों के काम नहीं हो रहे, जिस कारण छह विधायकों ने नाराजगी आलाकमान के सामने जाहिर की थी, लेकिन प्रदेश सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी ।
उन्होंने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में छह विधायकों को बागी करार देने पर प्रदर्शन करने वाले मु_ी भर प्रदर्शनकारियों को लेकर कहा कि यह लोग स्वयं मौका परस्त लोग हैं। इन्होंने वर्ष 2017 एवं 2022 के विधानसभा चुनावों में भीतर घात किया था, बावजूद उसके सुधीर शर्मा के कामों और विजन की बदौलत पार्टी ने धर्मशाला में जीत हासिल। वर्ष 2019 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी को हाशिए पर धकेल दिया था व धर्मशाला में ऐसे लोगों की बदौलत पार्टी की किरकिरी हुई थी और कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई थी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अपने नेता सुधीर शर्मा के साथ है। विरोध करने वाले मु_ी भर लोग जो प्रेस वार्ता या प्रदर्शन कर रहे हैं वे हिम्मत रखते हैं तो स्वयं सुधीर शर्मा के सामने चुनाव लड़ें।
जनता की खातिर उठाया हर कदम
राजकुमार कश्यप ने कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार में सुधीर शर्मा ने बेहतरीन काम किए हैं। सुधीर शर्मा को मौजूदा सरकार में मंत्री नहीं बनाया, तो उन्होंने कोई शिकवा नहीं किया। उन्होंने बतौर विधायक पिछले 14 माह में अपने शानदार काम किए। धर्मशाला में स्मार्ट सिटी, नगर निगम, जिला प्रशासन व दो दर्जन से अधिक विभागों में तालमेल बनाकर एक बार फिर धर्मशाला शहर को चमका दिया है। यही नहीं, निवार्सित तिब्बत की सरकार से भी अच्छे संबंध कायम किए हैं। मौजूदा सरकार में सुधीर शर्मा बतौर विधायक भी मंत्रियों की तरह काम करवा रहे थे, लेकिन उन्हें धर्मशाला के भविष्य की चिंता थी। इसी कारण उन्होंने जनता की खातिर यह कदम उठाया है।