कांगड़ा : धौलाधार फिलिंग सर्विस स्टेशन ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित
तिलक राज । कांगड़ा
देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा धौलाधार फिलिंग सर्विस स्टेशन कांगड़ा में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की तरफ से सुधीर कश्यप, गौरव सिंह धौलाधार सर्विस फीलिंग सर्विस स्टेशन की मालिक निर्मल सेठी सहित जिला कांगड़ा की 9 मेघावी छात्राएं अपने अभिभावकों संग मौजूद रहीं। इस मौके पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सेल एरिया मैनेजर सुधीर कश्यप ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और से प्रदेश के विभिन्न जिलों की टॉप मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी के दौरान आज जिला कांगड़ा में 9 मेधावी छात्राओं को 10000 रुपए कि प्रोत्साहन राशि चेक व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से मेधा छात्रवृत्ति योजना पिछले वर्ष से आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के विभिन्न जिलों में शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दसवीं की कक्षा की कुल 75 मेधावी छात्राओं का चयन किया गया है, जिन्होंने दसवीं कक्षा में मेरिट सूची में अग्रणी रहकर दसवीं की परीक्षा पास की। उन्होंने कहा है कि मेघावी छात्रों के उत्थान के लिए आईओसी द्वारा यह एक सराहनीय कदम उठाया गया है, जिसके तहत मेधावी छात्रों में आत्मबल व प्रेरणा का सीजन होगा। इस दौरान जिला कांगड़ा की अभी छात्रा मेधावी छात्रा नेहा, कोमल, प्रिया, पलक देवी, शुवाशी, डिंपी, रोहिणी, अंकिता व सुजल भारद्वाज जिन्हें प्रोत्साहन राशि व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
