जसवां परागपुर : कांग्रेस ब्लॉक मंडल में दिलवर जीत सिंह बठरा व राजकुमार दोदरा विचार विभाग अध्यक्ष

विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर
अगामी विधानसभा चुनावों में मजबूत पकड़ बनाने के लिए जसवां परागपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारा यहां नई कमेटी का गठन किया गया है। अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहमति से जसवां प्रागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें दिलबरजीत सिंह, बठरा, अध्यक्ष जसवां प्रागपुर विचार विभाग, राजकुमार, दोदरा अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि जसवां परागपुर एक्स सर्विस मैन विभाग, देवराज कुमार (बिन्दु) महासचिव जसवां प्रागपुर ब्लॉक कांग्रेस, चुने गए हैं। इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विप्लव ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे जसवां परागपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुने गए नई पदाधिकारियों ने इस मौके पर कहा कि वे ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, इनका साथ देंगे और जिताने में कोई कसर नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि सुरिंद्र मनकोटिया की अगुवाई में कांग्रेस एकजुट हैं। इनकी अगुवाई में कांग्रेस जीत ओर बढ़ेगी।