कुनिहार : बैठक में छठे वेतन आयोग को लागू करने के बारे किया विचार-विमर्श
रंजीत सिंह। कुनिहार
बिजली बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन सब इकाई कुनिहार की द्वि मासिक बैठक शनिवार को इकाई अध्यक्ष डीआर चौहान की अध्यक्षता में तालाब पर संपन्न हुई। इकाई महासचिव पीआर कश्यप ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया व दूर-दराज क्षेत्रों से सभा में शामिल सदस्यों का धन्यवाद किया। इस दौरान कई वक्ताओं ने पेंशन संबंधी मुद्दों पर अपने विचार रखे। बैठक में विद्युत परिषद हिमाचल द्वारा छठे वेतन आयोग को लागू करने के बारे में विचार किया व इस उपलक्ष्य में और भी विभिन्न पेंशन मद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में ओपी भारद्वाज, जगदीश चंदेल, प्रेम चंद ग्रेवाल, रामेशवर तनवर, मेहर चंद तनवर, रामस्वरूप ठाकुर, नंद लाल कंवर, पीआर कश्यप, जोगिंदर सिंह, अत्तर सिंह व सुरेश कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।
