सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पुराने मुद्दों पर की गई चर्चा
हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन नम्होल एवं दाड़लाघाट यूनिट की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष सुखराम नड्डा की अध्यक्षता में हुई।
महासचिव प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पुराने मुद्दों पर वार्तालाप के इलावा विद्युत मंडल बिलासपुर में लंबित मेडिकल बिल व ग्रेड पे से जुड़े भत्ते बारे बिलासपुर विद्युत मंडल के एक्सईन से आग्रह किया कि उन सभी मामलों के बारे जल्द समाधान किया जाए। बैठक में ब्रमपुखर के आसपास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा सुलभ शौचालय की असुविधा बारे बिलासपुर जिला की सदर तहसील के उपमंडलाधिकारी से आग्रह किया कि इन हालातों के कारण यहां के लोगों को शौचालय की सेवा न होने से कुछ लोग शौचालय के आसपास ही गन्द डाल देते है। इस बारे में कार्यकारी संस्था से कई बार कहा मगर कोई भी कार्यवाही नही हो पा रही है। बैठक में अन्य विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर सुखराम नड्डा, बद्री दत्त ठाकुर, फुलू राम, जगत ठाकुर, हरिराम, परस राम, प्रेम केशव, जगन्नाथ, अमर चंद, अशोक शर्मा, धनी राम, प्रेम लाल, सीता राम, रोशन सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
