शिमला : ज़िला भाजपा ने राकेश बबली के निधन पर शोक किया व्यक्त
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश श्रम एवं कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राकेश बबली के आकस्मिक निधन पर हमीरपुर जिला भाजपा ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा एवं अभय वीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, उपाध्यक्ष अनिल कौशल, राज कुमार वर्मा, सुभाष बनयाल, ऊषा बिरला, बिक्रम राणा, सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, आदर्श कांत शर्मा, अनिल परमार, अजय कुमार सहित अनिल ठाकुर, प्यारे लाल शर्मा, कपिल बिना शर्मा, राज कुमारी, रघुवीर सिंह, ठाकुर अभिषेक दत्त, जग सिंह ठाकुर, विशाल पठानिया, अजय, रिंटू, कमलेश परमार, सुरेंद्र मिन्हास, सुरेश सोनी व राजेश ठाकुर जोगिंदर कुमार इत्यादि ने राकेश बबली के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
उन्हाेंने कहा है कि राकेश बबली पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे और पूरी निष्ठा से संगठन की जिम्मेदारी निभा रहे थे। कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने प्रदेश भर में मजदूरों की समस्याओं को सुलझा ने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों के लिए मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं को उन तक पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। पार्टी को हमेशा राकेश बबली की कमी महसूस होगी। इस तरह कम उम्र में उनका सब को छोड़कर चले जाना बहुत ही दुखदाई है। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके परिजनों के साथ खड़े हैं और परमपिता परमात्मा से यह प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
