दाड़लाघाट : जिला परिषद की बैठक 13 जून काे हाेगी आयाेजित
( words)
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड की एक बैठक सोमवार 13 जून को शिव मंदिर दाड़ला में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से विधायक संजय अवस्थी व मंडल अध्यक्ष अर्की सतीश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट की कार्यकारिणी के गठन बारे विचार-विमर्श किया जाएगा।साथ ही विभिन्न विषयों पर बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड के तहत आने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि सोमवार 13 जून को आयोजित होनी वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अग्रिम रणनीति बनाने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
