जिला निर्वाचन अधिकारी ने अर्की क्षेत्र के सभी मतदाताओं से किया मतदान का आग्रह
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से आग्रह किया है कि 30 अक्तूबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतन्त्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाएं। कृतिका कुल्हारी ने कहा कि लोकतन्त्र में एक-एक वोट का महत्व है तथा सभी महिला एवं पुरूष मतदाता मताधिकार का प्रयोग करते हुए विकास प्रक्रिया में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 8.00 से सांय 6.00 बजे तक आायोजित होगा। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि समय पर अपने-अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान करें। वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संकट से सभी को सुरक्षित रखने के लिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाए गए हैं।
उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि कोविड-19 के दृष्टिगत नाक से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहने और मतदान के लिएपंक्ति में खड़े होते समय सोशल डिस्टेन्सिग बनाए रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोविड-19 के दृष्टिगत सभी मतदान केन्द्रों पर थर्मल स्केनिंग की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कोविड प्रोटोकाॅल के अनुसार कार्य करेंगे। उन्होंने 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील की है 30 अक्तूबर को प्रातः 8.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में अपने मतदान केन्द्र में मतदान कि लिए पहुंचे।
