धर्मशाला :खंड स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा टीम रही विजेता
पंकज सिंगटा। धर्मशाला
पिछले 02 वर्षो से लगातार कोविड-19 के प्रकोप के चलते तथा उसके उपरांत वीवीआईपी ड्युटी तथा विधानसभा चुनावों की व्यस्तता के मध्यनजर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तनाव को कम करने व खंड स्तर पर जिलों के बीच आपसी समाजस्य/तालमेल को पुनः सुदृढ करने के लिए व पुलिस अधिकारियों व जवानों के बीच खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुमेधा द्विवेदी (भा0पु0से0) उप-महानिरिक्षक, उतरी खंड के निर्देशानुसार खंड स्तर पर वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 02 दिसंबर से 06 दिसंबर तक किया गया, जो इस प्रतियोगिता में उतरी खंड की 04 टीमों जिला कांगड़ा, ऊना, चंबा व पुलिस जिला नुरपूर ने भाग लिया, जिला कांगड़ा वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा की देख-रेख में, जिला चंबा की वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक जिला चंबा की देख रेख में, जिला ऊना की वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक जिला ऊना की देख-रेख ओर पुलिस जिला नुरपूर की वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नुरपूर की देख-रेख में करवाए गए।
इस प्रतियोगिता की निरंतरता में सेमी-फाईनल मुकाबलों में 04 दिसंबर को जिला कांगड़ा की पुलिस वालीबॉल टीम का मैच जिला ऊना पुलिस के मध्य तथा पुलिस जिला नुरपूर की वालीबॉल टीम का मैच जिला चंबा पुलिस टीम के मध्य खेला गया था, जो उपरोक्त सेमीफाईनल मुकाबलों में जिला कांगड़ा पुलिस तथा जिला चंबा पुलिस वालीबाल की टीमें विजेता रही थीं। इस प्रतियोगिता की निरंतरता में आज (मंगलबार) को फाईनल मैच का आयोजन पुलिस मैदान धर्मशाला में किया गया। जिसमें सेमीफाईनल मैचों में विजेता टीमों (जिला कांगड़ा पुलिस तथा जिला चंबा पुलिस) ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथी सुमेधा द्विवेदी (भा.पु.से.) उप-महानिरिक्षक, उतरी खंड, संताेष पटियाल, उप-महानिरिक्षक, सुरक्षा व आसुचना, डॉ. खुशहाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा, अशोक रतन, पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नुरपूर, बद्री सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला कांगड़ा, पुनीत रधु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी), मंयक चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक, जिला कांगड़ा, राम प्रसाद जसवाल, उप पुलिस अधीक्षक (LR) व गुरबचन सिंह, उप मंडल पुलिस अधिकारी पालमपुर, बलदेव शर्मा उप पुलिस अधीक्षक, गुप्तचर विभाग, जिला कांगड़ा व तिलक स्टाफ ऑफिसर उतरी खंड धर्मशाला व संजीव कुमार अनुभाग अधिकारी, उत्तरी खंड धर्मशाला ने शिरकत की तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा उम्दा खेल का प्रर्दशन किया गया, जिसमें ज़िला कांगड़ा की टीम विजयी रही है। विजेता व उप विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मुख्य-अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
