शिमला : गेयटी प्रेक्षागृह के बहुउद्देशीय सभागार में 11 मार्च काे हाेगा जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है विभाग
भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विभाग द्वारा प्रति वर्ष सांस्कृतिक दलों तथा वादकों को प्रदेश में प्रदेश से बाहर सास्कृतिक अवसरों, मेले-त्योहारों व विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु भेजा जाता है। दलों के चयन के लिए विभाग द्वारा हर वर्ष जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लोकनृत्य दल को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। वर्ष 2023 के जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 11 मार्च को गेयटी प्रेक्षागृह के बहुउद्देशीय सभागार में करवाया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिये जिला शिमला के सभी पंजीकृत अथवा अपंजीकृत, शिक्षण संस्थानो के लोकनृत्य दल/पारंपरिक लोक वाद्ययंत्र दल 07मार्च तक जिला भाषा अधिकारी शिमला के कार्यालय संस्कृति भवन, खंड संख्या-39 में ईमेल-dloshimlahp@gmail.com पर आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोकनृत्य दलों के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं:
1. लोक नृत्य दलों में नर्तकों की संख्या कम से कम 16 और 22 से अधिक नहीं होगी, जिसमें दल के गायक/वादक/नर्तक सम्मिलित होंगे तथा लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में 8-12 कलाकार भाग ले सकेंगे।
2. लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन अवधि 12-15 मिनट होगी तथा लोक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता की 10-12 मिनट रहेगी।
3 प्रतियोगिता में पारंपरिक नृत्य, गीत एवं वादन ही प्रस्तुत किया जाएगा तथा संबंधित दल केवल अपने ही क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत एवं संगीत प्रस्तुत करेगा। 4.विभिन्न क्षेत्रों का मिला-जुला लोक नृत्य/गायक दल/वादक दल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा।
5.लोकनृत्य दलों द्वारा परम्परागत वाद्य यंत्राें का प्रयोग ही किया जाएगा तथा नर्त्तको/गायकों/वादकों के परिधान एवं आभूषण परम्परागत एवं मूल होने चाहिए।
6.निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।
अधिक जानकारी के लिये दूरभाष नंबर 0177-2626615 या मोबाइल नंंबर 8219457198 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
