कुनिहार : छात्रा विद्यालय में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
छात्रा विद्यालय कुनिहार तालाब में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रितियोगिता का विधिवत समापन किया गया। समापन अवसर पर अर्की विकास समिति के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता उपविजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण चन्द, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि, बीडीसी सदस्य कमल ठाकुर, जगदीश सिंह व अन्य मौजूद रहे।फोक डांस में जीएचएस करोग प्रथम, ग्रुप सॉन्ग में सोलन प्रथम, वन एक्ट प्ले में हनुमान बड़ोग प्रथम, डिक्लेमसन में नवगांव प्रथम, जुडो में सोलन, बॉक्सिंग में बथालंग व कुश्ती में साई इंटरनेशनल स्कूल प्रथम रहा।
