कुनिहार : कंडाघाट में आयोजित हुई जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता
बीएल स्कूल कुनिहार के बच्चों न किया शानदार प्रदर्शन
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
कंडाघाट में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र-छात्राओं खेलकूद प्रतियोगिता में बीएल पाठशाला कुनिहार के बच्चों न शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की छात्रा गुंजन ठाकुर ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो और कविता चौधरी ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र/छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में दिनांक 16 नवंबर से 18 नवंबर तक किया गया, जिसमें विद्यालय से 5 छात्र व 6 छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय की छात्रा गुंजन ठाकुर ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में पहला स्थान, कविता चौधरी ने 100 मीटर रेस में पहला स्थान, विपुल ने 100 मीटर रेस में दूसरा स्थान, रोहित चौधरी ने 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान, रीले रेस में कविता, गुंजन, दीपंशी और पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय अध्यक्ष और विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष ने सभी बच्चों और शारीरिक शिक्षक अरुणा शर्मा, अमर देव को बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल व मुख्याध्यापिका ने भी इन सभी विजेताओं को बधाई दी है। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बताया की छात्रा गुंजन ठाकुर, कविता चौधरी और विपुल का राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
इस जिला सतरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र कुमार के कर कमलो द्वारा पारितोषिक वितरित किए गए। इस अवसर पर खेल प्रभारी राजेश, महेंदर राठौर व किशोर भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं।
