धर्मशाला : जीडी गोयंका स्कूल में मनाया जिला स्तरीय विश्व मौखिक दिवस
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
जिला स्तरीय विश्व मौखिक दिवस जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल धर्मशाला में आज मनाया गया। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बच्चों को दांतों से संबंधित बीमारियों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरु दर्शन गुप्ता ने बच्चों तथा स्कूल स्टाफ को इस दिन को मनाने का क्या उद्देश्य है के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को दांतों की उचित देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बच्चों को दांतों की उचित देखभाल कैसे की जाती है। इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दांतों की उचित देखभाल करके हम बहुत सी बीमारियों से स्वयं को बचा सकते हैं।
इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय भारद्वाज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। सभी स्कूली बच्चों का दंत चिकित्सक डॉ अरविंद, डॉ श्रुति तथा उनके सहायक स्टाफ द्वारा दांतों की जांच की गई तथा ब्रश कैसे करना चाहिए के बारे में बताया। साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि द्वारा बच्चों को बताया की दिन में दो बार ब्रश जरूर करें, ताजी फल तथा सब्जियां खाएं। खाने को अच्छी तरह चबाकर खाएं। तनाव से दूर रहें यानी कि स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर हम दांतों की बीमारियों के साथ-साथ और भी बीमारियों से बच सकते हैं।
साथ ही कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने के लिए सभी से अनुरोध किया गया, जो भी पात्र लोग हैं, उन्हें काेराेना टीकाकरण करवाने के लिए कहा गया। उन्हें बताया गया की कोरोना अभी गया नहीं है। अत: सावधानी ही इससे बचने का मूल मंत्र है। स्कूल प्रिंसिपल प्रियंका टांक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की वे प्राप्त जानकारी को स्वयं अपने जीवन में अपनाते हुए बाकी लोगों को भी जागरूक करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस जानकारी का लाभ उठा सकें।