धर्मशाला में हुआ जिला मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
पहले दिन धर्मशाला, पालमपुर व देहरा के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला
28 जनवरी से दो दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन आज धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिताओं का शुभारंभ आयुष ग्रुप ऑफ़ कंपनीज इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक जितेंद्र सोढी ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हेलिओ कोचिंग सेंटर धर्मशाला के नितिन शर्मा एवं शिवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पहले दिन के मुकाबलों में एकल मुकाबलाें के 40 वर्ग में योल की सरिता शर्मा ने पालमपुर की संतोष कुमारी को हराया, पुरुष वर्ग के 50 वर्ग के एकल मुकाबले में धर्मशाला के दौलतराम धीमान ने अगले राउंड में प्रवेश किया। 45 वर्ग के पुरुष मुकाबलों में धर्मशाला के अनिल कुमार ने इंदौरा के संजय कुमार को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। 40 वर्ग के पुरुष एकल मुकाबलों में धर्मशाला के विनोद कुमार ने नगरोटा बगवां के पवनेश को हराया, धर्मशाला के गौरव चड्ढा ने धर्मशाला के अनिल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
35 वर्ग के पुरुष एकल मुकाबलों में ज्वालामुखी के क्वेश्चन ने नगरोटा बगवां के शोभित को पराजि किया। इंदौरा के इंद्र सैनी ने डेरा के दीपक दीपक कुमार को हराया. धर्मशाला के विक्रांत राणा ने धर्मशाला के विनोद को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। 60 वर्ग के पुरुष एकल मुकाबले में नगरोटा बगवां के सुभाष पठानिया ने पालमपुर के सुनील सिंह ठाकुर को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं, पालमपुर के डॉ. सुशील चंद्र नाग ने कैप्टन रजिंदर कटोच हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन कल 29 दिसंबर को शाम को 5:00 बजे धर्मशाला के विधायक एवं पूर्व में रहे मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा किया जाएगा और जो इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता रहेंगे, वह आने वाले समय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर विशेष रुप से जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी विशाल मिश्रा, पंकज शर्मा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, संदीप ढींगरा व अनुभव वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
