राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला सोलन ने अपने नाम किया ओवरऑल विजेता का ख़िताब
ऊना के इंदिरा स्टेडियम में 3 दिवसीय 37वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन हुआ। कार्यक्रम में वन मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्यथिति शिरकत की। कार्यक्रम में प्रदेश के युवा कलाकारों ने लोकनृत्य, लोकगीत आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 10 जिलों के 512 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 266 युवक तथा 206 युवतिया शामिल है। इस दौरान जिला सोलन ने कत्थक प्रतिस्पर्धा में पहला, शास्त्रीय गायन में दूसरा, सितार प्रतिस्पर्धा में दूसरा, हारमोनियम प्रतिस्पर्धा में तीसरा, तबला प्रतिस्पर्धा में पहला व एकांकी प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतिस्पर्धाओं में जिला सोलन ओवरऑल विजेता रहा जबकि चम्बा व कुल्लू संयुक्त रूप से उपविजेता रहे।
