डाडासीबा : दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सन्नी अपनी प्रतिभा का अंतरराष्ट्रीय खेलों में दिखाएगा जलवा
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
हिमाचल की व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चुने गए दिव्यांग क्रिकेटर सन्नी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल परिस्थितियों में हार मान जाते हैं, लेकिन जिला कांगड़ा की तहसील डाडासीबा स्थित गांव त्यामल के 35 वर्षीय दिव्यांग क्रिकेटर खिलाड़ी सन्नी पुत्र सतपाल का चयन उदयपुर राजस्थान में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है, जो कि क्षेत्र के लिए बडे़ गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता में देश की 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। सन्नी 55 पर्सेंट अपंग है सन्नी के पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं तथा माता आंगनवाड़ी सहायिका है, परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद भी सन्नी ने अपनी मेहनत के बल पर ही यह उपलब्धि हासिल की है। सन्नी की आय का कोई भी साधन नहीं है। दिसंबर 2021 में धर्मशाला में आयोजित पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भी सनी ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में स्वर्ण, बेंच प्रेस मैं नंबर तो था, 200 मीटर व्हील चेयर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था।
