आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार को न दें दोष, अनुभवी कांग्रेस के नेता चलाएं सरकार : अनुराग
केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण व युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने जिला ऊना के भंजाल में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हर हक दिया है। हिमाचल प्रदेश की योजनाओं को प्राथमिकता पर जारी किया है, विकास की हजारों करोड रुपए की योजनाएं हिमाचल को दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आर्थिक मोर्चे पर केंद्र सरकार को दोष देने का काम ना करें ।कांग्रेस के नेता अपने आप को अनुभवी कहते हैं, वे अपने अनुभव से सरकार को चलाएं और हिमाचल को कर्ज से मुक्त भी करें, अपनी गारंट पूरी करें। उन्होंने कहा कि 6 महीने के अंदर ही कांग्रेसी सरकार के हाथ पांव फूल गए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को सबसे अधिक योजनाएं मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व केवल राजनीतिक बात कर रहा है।उन्होंने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार स्व. वीरभद्र सिंह नेतृत्व में रही तब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को योजनाएं दी, विकास को आगे बढ़ाने के लिए मदद की, जिससे हिमाचल का विकास आगे बढ़ा। प्रदेश में भाजपा सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी उस समय भी हिमाचल प्रदेश की योजनाओं को लागू किया गया। हिमाचल प्रदेश को सड़क के प्रोजेक्ट दिए गए, हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आगे बढ़ाया गया, स्वास्थ्य से लेकर हर क्षेत्र में योजनाएं दी गई ।उन्होंने कहा कि विकास की बात यहां है वहां केंद्र सरकार ने हर संभव मदद की है।
अनुराग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है और विकास को आगे बढ़ाने के लिए कभी भी किसी भी प्रदेश को रोका नहीं गया है और राजनीति के लिए कांग्रेस ने राजनीति करनी हो तो अलग बात है ,लेकिन कांग्रेस की सरकार भी जानती है कि किस प्रकार की मदद से हिमाचल में विकास की योजनाएं चल रही है और हर विभाग में केंद्र सरकार की मदद मिल रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्षों में वह काम हुए हैं जो कांग्रेस अपने लंबे सत्ता काल में नहीं कर पाई।उन्होंने कहा कि भारत ने निर्माण के क्षेत्र में आगे छलांग लगाई है, आर्थिक मोर्चे पर भारत मजबूत हुआ है, भारत विश्व की ताकत बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बना है। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। अनुराग ने कहा कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए बेहतरीन कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अन्य देशों में देखें तो महंगाई बढ़ी है और भारत का जमीन आंकड़ा देखें तो भारत 9 वर्षों में औसत 5.9% महंगाई की दर बढ़ी है जो 6% से कम है।
