पालमपुर : सिविल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर प्रेम भारद्वाज ने ली प्रीमेच्योर रिटायरमेंट
प्रतिमा राणा। पालमपुर
डॉक्टर प्रेम भारद्वाज जो कि सिविल अस्पताल पालमपुर में बतौर मेडिकल स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने आज प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले ली। महामहिम राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने उनकी प्रार्थना को स्वीकार करते हुए उन्हें समय से पहले रिटायर होने की इजाजत दे दी और आज उन्होंने विधिवत रूप से सिविल अस्पताल पालमपुर को अलविदा कह दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रेम भारद्वाज पिछले 10 सालों से सिविल अस्पताल पालमपुर में बतौर मेडिकल स्पेशलिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिससे क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा रहती थी और मरीज उनके चिकित्सीय परामर्श और इलाज से काफी लाभान्वित हो रहे थे। डॉ. प्रेम भारद्वाज ने बताया कि वह अरला (पालमपुर) में अपना शीघ्र ही अपना निजी अस्पताल खोलने जा रहे हैं, जिसका विधिवत उद्घाटन 15 जनवरी तक कर दिया जाएगा तथा लोगों को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
