ऊना : डबल इंजन ने मंहगाई, कर्ज़ व दिक़्क़तों को किया डबल-मुकेश
कहा, कांग्रेस की सुनामी, प्रदेश में 60-8 की लड़ाई
कांग्रेस ही देगी कर्मचारियों को ओपीएस
युवाओं को रोजगार और महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह
ममता भनोट। ऊना
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन, ट्रबल इंजन साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन ने समस्याओं को हल नहीं किया, बल्कि समस्याओं को डबल करने का काम किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डबल इंजन की बात करने वाले गौर से सुने हिमाचल प्रदेश के अंदर कर्ज डबल हुआ, हिमाचल प्रदेश के अंदर महंगाई डबल हुई, हिमाचल प्रदेश के अंदर पेट्रोल और डीजल के दाम डबल हुए ,हिमाचल प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार डबल हुआ, हिमाचल प्रदेश के अंदर कोरोना संकट के दौरान भी भ्रष्टाचार हुआ। हिमाचल प्रदेश के अंदर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर डबल फेल हुए, हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की समस्या डबल हुई। हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज हुए, पेंशनर्स का हक नहीं दिया गया, हिमाचल प्रदेश के अंदर करुणामूलक नोकरिया नहीं मिली। हिमाचल प्रदेश के अंदर आउट सोर्स प्रथा खत्म नहीं हुई, हिमाचल प्रदेश के अंदर ठेकेदारी खत्म नहीं हुई, मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डबल इंजन ने समस्याओं को डबल किया है। अब प्रदेश की जनता इस डबल इंजन को डबल धक्का देकर के पटरी से बाहर करेंगी।
मुकेश ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। कर्मचारी, युवा और महिलाएं भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों से तंग हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की गारंटी दी है। कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले कर्मचारियों को ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश के लाखों कर्मचारी लंबे समय से ओपीएस की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कर्मचारी विरोधी भाजपा सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रही है। जयराम सरकार ने कर्मचारियों को उनका हक देने की बजाय प्रताड़ित करने का काम किया है। कर्मचारियों पर केस दर्ज किए गए और तबादले कर प्रताड़ित किया गया है। सरकार की प्रताड़ना को कर्मचारी भूले नहीं हैं। अब वह भाजपा पर वोट से चोट करने को तैयार है।
जयराम सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलबाड़ किया है। पुलिस भर्ती को पेपर 8 -8 लाख में बेंचा है। सरकार विभागों में चोर दरवाजे से भर्ती की गई है। सरकार ने पूरे पांच साल अपने चहेतों को चोर दरबाजे से नौकरी दी है और काबिल युवाओं को दरकिनार किया है। प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है और बेरोजगार युवाओं की संख्या 15 लाख पहुंच रही है। रोजगार न मिलने से युवा परेशान है। कांग्रेस सरकार बनने पर सबसे पहले प्रदेश के 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी नौकरी में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाएगा।
भाजपा राज में महंगाई चरम पर, महिलाओं को रसोई चलाना हुआ मुश्किल
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर है, जिससे आम आदमी का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार ने खाने पीने की चीजों आटा, चावल, दूध और दही पर जीएसटी लगा दिया है। जिससे महंगाई और बढ़ गई है। गैस सिलेंडर के दाम 1150 रुपए से अधिक हो गया है, तो सरसों का तेल 250 रुपए से अधिक है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकाम है। महंगाई के कारण लोगों का दो टाइम का खाना खाना मुश्किल हो गया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। भाजपा सरकार से परेशान हिमाचल की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। 12 तारीख को होने वाले मतदान में परेशान जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी और जन हितैषी कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
जयराम ठाकुर सबसे निकम्मे मुख्यमंत्री साबित
मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सबसे निकम्मे मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। सरकार की फिजूलखर्ची के कारण प्रदेश 70 हजार करोड़ के कर्ज में दब गया है। सरकार ने विकास पर खर्चे न कर, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए महंगी महंगी गाड़ी खरीदीं हैं, जिससे प्रदेश में कर्ज लगातार बढ़ता गया है। भाजपा डबल इंजन सरकार से विकास का दावा करती रही है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल को कोई राहत नहीं दी है। जिससे जयराम सरकार प्रदेश में विकास कराने में पूरी तरह नाकाम रही है। मुख्यमंत्री पूरे पांच वर्ष हेलीकॉप्टर में उड़ते रहे हैं, लेकिन जमीन पर नजर ही नहीं डाली, जिससे मुख्यमंत्री को हिमाचल प्रदेश की जमीनी कहीकत पर पता ही नहीं चला। प्रदेश की जनता परेशान थी और मुख्यमंत्री ऐशो आराम में सरकारी पैसा बहाते रहे। प्रदेश में विकास कराने में नाकाम जयराम सरकार को जनता सत्ता से करने को तैयार है। जयराम सरकार की विदाई तय है, इसे कोई नहीं रोक सकता।
