कांगड़ा : डबल इंजन सरकार प्रदेश का विकास करवाने में नाकाम : काजल

21 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर
मनाेज कुमार। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने कहा कि चार महीने भीतर हार जलाड़ी -दौलतपुर व साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। लगभग 21 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। काजल सोमवार को 'आपका विधायक आपके घर द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत हार जलाड़ी में ग्रामीणों से रू-ब-रू होते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा हार जलाड़ी को नंदरुल गांव से जुड़ने के लिए बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य जारी है। लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण बाद चंगर क्षेत्र की लगभग डेढ़ दर्जन पंचायत के बाशिंदों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा राह से संगम रोड, हार जलाड़ी से गोठां जनियान रोड, दौलतपुर खेल मैदान से टटवाल लाहड़ रोड की फाइल फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए डीएफओ के माध्यम से प्रदेश सरकार को भिजवा दी गई हैं और वन मंत्रालय की स्वीकृति मिलते ही विधायक प्राथमिकता के आधार पर इन सड़कों का निर्माण करवा कर ग्रामीणों को घर द्वार पर यातायात सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए काजल ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश का विकास करवाने में नाकाम रही है। काजल ने गांव के छह महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी जारी की।
इस मौके पर राज कुमार प्रधान हार जलाड़ी में विधायक पवन काजल से बनेर खड्ड पर पुल का निर्माण शीघ्र करवाने की मांग रखी। बोध राज उप प्रधान, परीश कुमार पंचायत समिति सदस्य, सुनीता देवी वार्ड पंच, मनीषा देवी, अंजू वाला, पुष्पा देवी, अंजली देवी, संताेष कुमारी, कृष्ण कुमार, गयात्री देवी, आशा देवी, विनता देवी, अंजू देवी, सरोज कुमारी, सुमन लता, सरदार गुरदियाल सिंह, बल सिंह, मीना देवी, बलवीर सिंह गोगा, अमर नाथ, जगदीश चंद, प्यारे लाल व मनोहर लाल भी उपस्थित रहे।