रिकांगपिओ : डॉ, जङछुब नेगी और डॉ. योगेश अत्री काे मिला सम्मान
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। रिकांगपिओ
कोविड काल में जिला व प्रदेश में ऑनलाइन संस्कृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करवाने और संस्कृत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला किन्नौर से संबंध रखने वाले उपाध्यक्ष रा. संस्कृत शिक्षक परिषद रावमापा रारंग में कार्यरत डॉ, जङछुब नेगी शास्त्री और रामापा जोनगे (चगांव) में कार्यरत डॉ. योगेश अत्रि शास्त्री को पिछले कल 12 मार्च को सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय डंगार बिलासपुर में संस्कृत अकादमी कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ) मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, इस अवसर पर प्रदेश सचिव संस्कृत अकादमी डॉ, केशवानंद कौशलव प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पकंज ललित भी उपस्थित थे।
